फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: तहसील में 2.30 लाख का राजस्व प्रभावित, 40 लोग बिना रजिस्ट्री के लौटे

Sat, 07 Feb 2026 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
28-रोहतक के तहसील कार्यालय में काम करवाते नागरिक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक/सांपला। तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों की पेन डाउन हड़ताल से शुक्रवार को जहां नागरिकों को अपने काम के लिए परेशान होना पड़ा, वहीं करीब 2.30 लाख का राजस्व प्रभावित हुआ। रजिस्ट्री, हलफनामा, राजस्व संबंधी, फर्द व इंतकाल नकल आदि कार्य प्रभावित रहे। जिले में करीब 40 नागरिकों के रजिस्ट्री के लिए टोकन जनरेट हुए लेकिन काम नहीं हुआ।

रोहतक जिले की महम, कलानौर, रोहतक व सांपला तहसील में तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों जबकि लाखन माजरा सब तहसील में नायब तहसीलदार भी दूसरे दिन पेन डाउन हड़ताल पर रहे। इससे जिले में पोर्टल पर कोई रजिस्ट्री दर्ज नहीं हुई। सांपला में शुक्रवार को भी तहसील में अधिकारी हड़ताल पर रहने से कामकाज ठप रहा।
विज्ञापन

पटवारी की रिपोर्ट करने के बाद भी तहसील में लोग अपना काम नहीं करा पाए। रजिस्ट्री कराने के लिए लोग पूरे दिन तहसील के चक्कर काटते रहे। पांचवें दिन भी लोगों को तहसील में बिना काम के घर लौटना पड़ा, क्योंकि पहले पटवारी हड़ताल पर रहे और इसके बाद तहसीलदार भी हड़ताल पर आ गए।
विज्ञापन

पांच दिनों में रजिस्ट्री, प्रमाण पत्र रुकने से सरकार का राजस्व प्रभावित हुआ है। हरियाणा रेवेन्यू ऑफिसर एसोसिएशन के सदस्य यशपाल शर्मा ने कहा कि तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों पर की जा रहीं कार्रवाई गलत है। बिना जांच के गिरफ्तारी व निलंबन पर रोक लगाकर तहसीलदारों को बहाल करना चाहिए।
-
मैं अपने केसीसी कार्ड से जुड़े काम के लिए तहसील आया था लेकिन तहसीलदार न मिलने की वजह से काम नहीं हो पाया। दो दिन से कार्यालय आ रहा हूं।
- साहिल कौशिक, चिड़ी

दो दिन से एनओसी का काम रुका हुआ है। तहसीलदार काम पर न आने के कारण काम में देरी हो रही है। अब दो दिन छुट्टी होने से परेशानी होगी।
- सुनील कुमार, रोहतक

28-रोहतक के तहसील कार्यालय में काम करवाते नागरिक। संवाद

28-रोहतक के तहसील कार्यालय में काम करवाते नागरिक। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें