फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने मेडिकल भत्ता और एलटीसी सुविधा देने की मांग की

विज्ञापन
08 सुखपुरा चौक ​स्थित रोडवेज भवन में बैठक करते रिटायर्ड कर्मचारी संगठन हरियाणा के सदस्य। स्रोत
विज्ञापन
रोहतक। सुखपुरा चौक स्थित रोडवेज भवन में शनिवार को रिटायर्ड कर्मचारी संगठन हरियाणा संबंधित एटक की प्रदेशस्तरीय बैठक हुई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। संचालन प्रदेश महासचिव रणवीर शर्मा ने किया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल यादव ने कहा कि रिटायर कर्मचारियों के कैशलेस कार्ड सुविधा को धरातल पर लागू नहीं होने व कम्यूटेशन पेंशन की रिकवरी 15 साल की बजाय 12 वर्ष में करने की मांग है।
65, 70, 75 वर्ष की आयु पर 5 प्रतिशत, 10 प्रतिशत व 15 प्रतिशत की वृद्धि करने, मेडिकल भत्ता एक हजार रुपये से बढ़ा कर तीन हजार रुपये करने, कर्मचारी की विधवा को एलटीसी की सुविधा देने सहित अन्य मांग सरकार से की गई हैं। कोरोना काल में कर्मचारियों के 18 महीने का डीए का भुगतान न करने आदि मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के रवैया की निंदा की।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एटक हरियाणा पहल सिंह तंवर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम सिंह बेरथली, मुख्य संगठन सचिव महेंद्र सिंह यादव, कैशियर जयप्रकाश यादव, ऑडिटर अशोक वधवा व सहसचिव अजीत नेहरा आदि उपस्थित रहे।
बाबू लाल यादव ने कहा कि 15 नवंबर तक सभी विधायकों को मांगों का ज्ञापन सौंपने के फैसले की घोषणा की है जिसमें सभी जिला कार्यकारिणी अपने-अपने हल्का विधायकों को ज्ञापन सौंपकर रिटायर्ड कर्मचारियों की मांगों के बारे में अवगत करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें