फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आरटीए के रिटायर्ड असिस्टेंट सेक्रेटरी ने जहर निगल दी जान

विज्ञापन
04-छोटूराम नगर में आरटीए के रिटायर्ड सचिव की मौत की जांच करती एफएसएल डॉक्टर सरोज दहिया। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। छोटूराम नगर निवासी पूर्व क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) के असिस्टेंट सेक्रेटरी सूरत सिंह (65) ने शनिवार की शाम सल्फास निगल जान दे दी। घटना के वक्त पत्नी घर के बाहर सैर करने गई थी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि शनिवार देर शाम सूचना मिली कि छोटूराम कॉलोनी में बुजुर्ग सूरत सिंह ने सल्फास निगल ली है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो सूरत सिंह बिस्तर पर मृत मिले।
पत्नी ने बताया कि घटना के वक्त वह सैर के लिए बाहर गई थीं। वापस आईं तो पति अचेत मिले। उन्होंने दोनों बेटों को सूचना दी। रविवार सुबह एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया को बुलाकर छानबीन कराई गई। इसके बाद शव पीजीआई के डेड हाउस में ले जाया गया। परिजनों ने बयानों में मानसिक परेशानी का कारण नहीं पता चल सका।
विज्ञापन

एक बेटा बहादुरगढ़, दूसरा गुजरात में करता है नौकरी
सूरत सिंह के दो बेटे व एक बेटी है। दोनों बेटे सरकारी नौकरी करते हैं। बेटा विपिन परिवार सहित बहादुरगढ़ तो दूसरा बेटा रॉबिन परिवार सहित गुजरात में रहता है। कुछ समय पहले ही सूरत सिंह और उनकी पत्नी गुजरात में बेटे से मिलकर लौटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें