फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कर्मचारियों के लंबित 97 मामलों का निपटारा

Tue, 28 Jul 2026 08:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में कर्मचारियों के लंबित सेवा संबंधी मामलों का समाधान किया गया है। डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी (डीपीसी) की बैठक में कुल 97 मामलों का निपटारा हुआ। इनमें 50 एट पार, 40 एसीपी और 7 पदोन्नति के मामले शामिल हैं।
गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के प्रधान सुरेश कौशिक ने कुलपति प्रो. मिलाप पूनियां से भेंट कर कर्मचारियों के हित में लिए गए निर्णयों के लिए आभार जताया। कौशिक ने कहा कि इन निर्णयों से कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। इससे कर्मचारियों का मनोबल भी बढ़ा है।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन कर्मचारियों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है। कर्मचारी संघ ने कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल और डीपीसी के सभी सदस्यों का भी आभार जताया।
विज्ञापन

डीपीसी बैठक में जगदीश दहिया को एक्सईएन से सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर पदोन्नत किया गया। राजेश गुलिया को एसडीओ से एक्सईएन बनाया गया। जितेंद्र परमार को डिप्टी सुपरिंटेंडेंट से सुपरिंटेंडेंट पदोन्नति मिली। राजबीर सिंह को सहायक से डिप्टी सुपरिंटेंडेंट बनाया गया। रामपाल और राम कुमार को क्लर्क से सहायक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें