रोहतक। जाट शिक्षण संस्थान में चुनाव प्रक्रिया को लेकर विवाद तेज हो गया है। पूर्व उप प्रधान एवं वर्तमान कॉलेजियम सदस्य नरेश कुमार काला ने बुधवार को संस्था के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना के इस्तीफे की मांग की।
नरेश कुमार काला के नेतृत्व में दर्जनों कॉलेजियम सदस्य आज जाट कॉलेज पहुंचे। निर्धारित समय तक प्रधान व चुनाव अधिकारियों के मिलने पर जिससे सदस्यों में नाराजगी जताई।
नरेश कुमार काला ने आरोप लगाया कि कॉलेजियम सदस्यों की सूची अब तक अपडेट नहीं की गई है, जबकि यह चुनाव प्रक्रिया का आवश्यक हिस्सा है। पूर्व उप प्रधान का कहना है कि दो बार विश्वविद्यालय द्वारा चुनाव रद्द किए जा चुके हैं और अदालत भी इस प्रक्रिया को गलत ठहरा चुकी है। उन्होंने प्रधान गुलाब सिंह दिमाना से नैतिक आधार पर इस्तीफा देने और समाज से माफी मांगने की अपील की। संवाद