महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय एमडीयू के तीन एनएसएस स्वयंसेवक का चयन गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ है। एनएसएस प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ. सविता राठी ने बताया कि जाट काॅलेज रोहतक के हिमांशु, छोटू राम आर्य कालेज सोनीपत के गौरव व हिन्दी कन्या महाविद्यालय सोनीपत की स्नेहा गुलिया का चयन 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ।
उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस परेड में हर वर्ष एनएसएस की एक विशेष टुकड़ी हिस्सा लेती है, जिसमें देशभर से कुल 200 एनएसएस स्वयंसेवक व स्वयंसेविकाओं का चयन किया जाता है। इनमें से हरियाणा से केवल 8 स्वयंसेवकों को यह गौरव प्राप्त होता है। इस वर्ष इन 8 प्रतिभागियों में से 3 एनएसएस स्वयंसेवक एमडीयू से चुने गए हैं, जो विश्वविद्यालय के लिए सम्मान की बात है। डॉ. सविता राठी ने चयनित स्वयंसेवकों को उनकी उपलब्धि पर बधाई व शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे गणतंत्र दिवस परेड के राष्ट्रीय मंच पर एमडीयू व हरियाणा का नाम रोशन करेंगे। संवाद
16सीटीके01..हिमांशु। संवाद
16सीटीके01..हिमांशु। संवाद