फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: देशभक्ति के रंग में रंगा गणतंत्र दिवस उत्कृष्ट कार्य करने वाले किए सम्मानित

Wed, 28 Jan 2026 02:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
12...रोहतक के राजीव गांधी खेल परिसर में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान मार्च पास्ट की सलामी लेते - फोटो : बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देते हुए छात्र-छात्राएं। स्रोत : विवि
विज्ञापन
रोहतक। देश में 76 वर्ष पूर्व 1950 में लागू हुए संविधान से भारत विश्व का सबसे बड़ा संप्रभुता संपन्न, लोकतांत्रिक गणराज्य बना। इसी दिन से संविधान से नागरिकों को न्याय, स्वतंत्रता व समानता की मौलिक अधिकार प्राप्त हुए।
विज्ञापन

यह कहना है सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा का। वह 26 जनवरी को राजीव गांधी खेल परिसर में 77वें गणतंत्र दिवस के जिलास्तरीय समारोह में ध्वज फहराने के बाद संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया व परेड कमांडर रविंद्र कुमार के साथ खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने वीर नारियों, शहीदों के परिजनों व विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महानुभावों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। विभागों की ओर से विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों के तहत झांकियां निकाली गईं।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ फहराया झंडा
आंवल स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर भवन में डॉ. बीआर आंबेडकर कमेटी हिसार रोड राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मॉडल स्कूल श्री लाल नाथ हिंदू कॉलेज, वैश्य एजुकेशन सोसाइटी में वैश्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, वैश्य पब्लिक स्कूल, वैश्य महाविद्यालय, सूर्या ग्रुप चैरिटेबल ट्रस्ट, राजकीय उच्च विद्यालय बोहर में झंडा फहराया गया।
हरियाणा पूर्व सैनिक संघ भवन सेक्टर-4 में, शीला बाईपास स्थित तिलक नगर की आर्य धर्मशाला, गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज, माता दरवाजा स्थित जैन पब्लिक स्कूल व चौबीसी परिवार की ओर से अग्रसेन चौक स्थित पुरानी अनाज मंडी में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।
रोहतक रनर्स ग्रुप की ओर से 26 किलोमीटर की दौड़, पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू), दादा लख्मीचंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स, पंडित नेकी राम शर्मा राजकीय महाविद्यालय, बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोरखेड़ी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खरैंटी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची।

12...रोहतक के राजीव गांधी खेल परिसर में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान मार्च पास्ट की सलामी लेते- फोटो : बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देते हुए छात्र-छात्राएं। स्रोत : विवि

Next
AU ऐप में पढ़ें