फोटो नंबर-14नारनौल की सड़कों पर घूमते बेसहारा गोवंश। संवाद
नारनौल। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम व बेसहारा गोवंशों को सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराना के लिए हरियाणा गो सेवा आयोग ने जरूरी कदम उठाएं हैं। जिले की सभी पंजीकृत गोशालाओं से उनकी उपलब्ध क्षमता व सहमति के आधार पर जानकारी एकत्रित करें। इसके लिए निर्धारित प्रोफॉर्मा के अनुसार सूची तैयार की जाएगी।
सभी जिलों को यह संकलित सूची 24 नवंबर तक हरियाणा गो सेवा आयोग के कार्यालय में भेजनी है जिसकी सोमवार को अंतिम तिथि हैं। समय पर सूची उपलब्ध कराना अभियान के सुचारू संचालन के लिए अनिवार्य माना गया है।
सूची के आधार पर विभिन्न गोशालाओं को गोवंश के आवंटन की प्रक्रिया तय की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार अभियान के दौरान गोवंश को पकड़ने, परिवहन, चिकित्सा सुविधा और रखरखाव की व्यवस्था की जाएगी।
सरकार का मानना है कि इस पहल से न केवल बेसहारा गोवंश को सुरक्षित आश्रय मिलेगा, बल्कि आमजन को सड़क हादसों और यातायात अव्यवस्था से भी राहत मिलेगी।
वर्जन:
जिले महेंद्रगढ़ की सभी गोशालाओं को अपने नाम, आयोग पंजीकरण संख्या, बछड़ा, बछड़ी, गाय, नंदी सहित कुल गोवंश की संख्या हरियाणा गो सेवा आयोग तक पहुंचानी आवश्यक है। इसलिए सभी गोशाला प्रबंधक फॉर्मेट में सूचना अपने अपने एरिया के पशु चिकित्सक को दे। -अरुण कौशिक, जिला प्रधान गोशाला संघ, नारनौल