फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण से राहत : हवा ने साफ किया वातावरण, एक्यूआई ऑरेंज से येलो जोन में

Thu, 31 Oct 2024 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पिछले कई दिनों से प्रदूषण से काफी राहत मिल रही है। एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) लगातार कम हो रहा है। चार दिन पहले एक्यूआई रेड जोन में पहुंच गया था। अब हवा चलने से येलो जोन में पहुंच गया है। यह काफी राहत भरा है। बुधवार को बहादुरगढ़ में एक्यूआई 169 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

यह तीन दिनों के मुकाबले काफी कम रहा। अक्तूबर माह में 10 दिनों तक प्रदूषण का स्तर काफी खराब रहा है। सुबह के समय न तो धुंध रही है और हवा चलने से वायु गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ। हालांकि मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार दिवाली पर होने वाली आतिशबाजी के बाद प्रदूषण बढ़ेगा। बुधवार को नाॅर्थ वेस्ट दिशा से 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। इसी वजह से प्रदूषण कम हुआ। हवा में नमी का स्तर 35 से 98 प्रतिशत तक रहा।
अभी नहीं होगा मौसम ठंडा
मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अभी मौसम में ठंडक नहीं घुलेगी। बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बता दें कि पिछले वर्ष दिवाली पर्व पर हल्की बारिश हुई थी और इसके बाद मौसम ठंडा हो गया था। अबकी बार मौसम गर्म है और तापमान कम होने के आसार नजर नहीं आ रहे। अधिकारियों का कहना है कि नवंबर माह के दूसरे सप्ताह में लोगों को गुलाबी ठंड का अहसास होगा। इसके बाद लगातार तापमान कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें