फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बस स्टैंड पर लगी यात्रियों की भीड़, भिवानी व हिसार के काउंटर पर लगी कतारें

Thu, 31 Oct 2024 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
30jjrp10- झज्जर। सिरसा जाने वाली बस आने पर उसमें सवार होने के लिए उमड़ी भीड़। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। दीपावली पर घर जाने वालों की भीड़ बुधवार को बसस्टैंड में जमा रही। सबसे अधिक भीड़ भिवानी व हिसार जाने वाली बसों के काउंटर पर रही। यात्रियों को बसों में भी पैर रखने तक की जगह नहीं मिली, इस कारण लोगों को बसों में लटककर सफर करना पड़ा।
विज्ञापन

वीरवार को दीपावली पर्व मनाया जाएगा, इसको लेकर बुधवार को बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ जमा रही। घर जाने के लिए लोगों को बसों का इंतजार करना पड़ा। जो बसें आ रही थी, वो पहले से ही भरी थी। लोगों को बसों में चढ़ने के लिए जगह तक नहीं मिल पा रही थी। लोगों काे खिड़कियों में लटककर सफर करना पड़ रहा था। यही हाल प्राइवेट बसों का भी देखने को मिला। रोडवेज प्रशासन ने भीड़ को देखकर ज्यादा भीड़ वाले रूटों पर बसों का संचालन किया। झज्जर बस डिपो में लगभग 119 बसें हैं, इनमें से 102 बसें हरियाणा रोडवेज और 17 बसें किलोमीटर स्कीम के तहत हैं, लेकिन भीड़ ज्यादा होने के कारण बसें कम पड़ गई।

वर्जन
त्योहार पर घर जाने के लिए बस स्टैंड पर लोगों की भीड़ जमा थी। लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो और लोग अपने घर सुरक्षित पहुंचे, इसके लिए भीड़ को देखकर रूटों पर बसों का संचालन किया गया है। छुट्टी होने के कारण स्कूलों और कॉलेजों के रूटों पर जाने वाली बसों का भी इस्तेमाल किया गया ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।
विज्ञापन

- अनिल कुमार, ड्यूटी इंस्पेक्टर, हरियाणा रोडवेज, झज्जर डिपो

30jjrp10- झज्जर। सिरसा जाने वाली बस आने पर उसमें सवार होने के लिए उमड़ी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें