जीत के बाद खुशी मनाते एक ओर अमित पंघाल, राजनारायण पंघाल व अन्य साथी, दूसरी तरफ घर पर परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को बॉक्सर अमित पंघाल ने अपने प्रतिद्वंद्वी नामरी बेर्री को 5-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। परिजनों ने यह मुकाबला घर पर लाइव देखा। बॉक्सर अमित का कॉमनवेल्थ का पहला मैच सोमवार को इलाके के लोगों के लिए चर्चा का विषय बना रहा।
अमित के परिजन ही नहीं, अन्य लोगों ने भी स्क्रीन पर अमित का मुकाबला देखा। इसे देख लोग अपने खिलाड़ी की तारीफ करे बगैर नहीं रह सके। अमित ने यह मुकाबला पांच-शून्य से जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। जैसे ही अमित के बेहतरीन पंच प्रतिद्वंद्वी को पड़े परिजनों एवं ग्रामीणों में उत्साह बढ़ता गया, अमित का मुकाबला जीतने के बाद परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई व खुशी से झूम उठे।