फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: स्लोगन लेखन में रेखा, पोस्टर मेकिंग में संजू प्रथम

Mon, 14 Sep 2026 05:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला। सर छोटूराम राजकीय महिला महाविद्यालय के हिंदी विभाग ने हिंदी दिवस पर पोस्टर मेकिंग एवं स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता आयोजित की। प्राचार्य संतोष हुड्डा ने छात्राओं को हिंदी का महत्व बताया और विजेताओं को पुरस्कृत किया। स्लोगन राइटिंग में रेखा प्रथम, साक्षी द्वितीय, आरती तृतीय रहीं। पोस्टर मेकिंग में संजू ने प्रथम, ललिता ने द्वितीय और राजेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संवाद
विज्ञापन


स्लोगन लेखन में इंद्रजीत, निबंध लेखन में वंश प्रथम
सांपला। राजकीय महाविद्यालय के हिंदी-विभाग ने सोमवार को हिंदी दिवस मनाया। अंकिता बेनिवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला। पवन कुमार और विभागाध्यक्ष सुरेश कुमार ने भी विचार व्यक्त किए। स्लोगन लेखन में इंद्रजीत प्रथम, करुणा व सुनीता द्वितीय और शीतल तृतीय रहीं। निबंध लेखन में वंश प्रथम, सुमित द्वितीय और करुणा तृतीय रही। विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें