फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डीएलसीसुपवा मेंं यूजी में दाखिले के लिए अब आठ तक होंगे रजिस्ट्रेशन

Fri, 26 Jun 2026 08:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) में अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तिथि अब आठ जुलाई कर दी गई है। छात्र यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। पहले 10 जुलाई अंतिम तिथि थी।
डीन अकादमिक अफेयर्स डॉ. अजय कौशिक ने बताया कि जिन छात्रों ने 26 जून तक रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरे हैं, उन्हें 3 जुलाई से यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड उपलब्ध होंगे। 26 जून से 8 जुलाई के बीच फॉर्म भरने वालों को 10 जुलाई को एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

16 से 18 जुलाई तक प्रवेश परीक्षा और स्किल टेस्ट होंगे। 23 जुलाई को वेबसाइट और यूनिवर्सिटी के नोटिस बोर्ड पर फाइनल परिणाम घोषित होगा। 27 जुलाई को विजुअल आर्ट्स फैकेल्टी के तहत चलने वाले कोर्सेज की पहली काउंसिलिंग होगी। छात्र एडमिशन फीस जमा करा सकेंगे। 28 जुलाई को डिजाइन फैकेल्टी के तहत चलने वाले कोर्सेज की पहली काउंसिलिंग की जाएगी।
विज्ञापन

चयनित छात्र फीस जमा करा सकेंगे। फिल्म एंड टेलीविजन फैकेल्टी के तहत चलने वाले कोर्सेज की पहली काउंसिलिंग 27 से 29 जुलाई तक होगी। 3 अगस्त को नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होगी। पीजी के लिए 17 जुलाई को यूनिवर्सिटी की वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर फाइनल परिणाम घोषित होगा। 24 जुलाई को पहली काउंसिलिंग होगी। इसके साथ ही छात्र एडमिशन फीस जमा करा सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें