फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: यूजी एडमिशन के लिए हुआ रजिस्ट्रेशन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। उच्च शिक्षा विभाग ने 12वीं के रिजल्ट से पहले ही स्नातक में प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है। आज से छात्र शिक्षा विभाग के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। जिले के 16 कॉलेजों में हजारों सीटों पर एडमिशन होंगे जिनमें पं. नेकीराम शर्मा कॉलेज सबसे आगे है।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुरेंद्र सांगवान ने बताया कि 7 मई से पोर्टल खुलने के साथ ही छात्र अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इससे 12वीं का रिजल्ट घोषित होने के बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा सकेगी।


जिले के 16 कॉलेजों में होंगे एडमिशन
जिले में कुल 16 कॉलेजों में इस बार यूजी एडमिशन होंगे। इनमें सरकारी, प्राइवेट और सेल्फ फाइनेंस कॉलेज शामिल हैं। सरकारी कॉलेजों में सीटों की संख्या अधिक होने से ज्यादा से ज्यादा छात्रों को मौका मिल सकेगा।
विज्ञापन



नेकीराम कॉलेज सबसे ज्यादा पसंदीदा
हर साल की तरह इस बार भी नेकीराम शर्मा राजकीय कॉलेज छात्रों की पहली पसंद बना हुआ है। इस कॉलेज में 16 कोर्स और कुल 2612 सीटें उपलब्ध हैं जो जिले में सबसे ज्यादा हैं। बेहतर सुविधाएं और पढ़ाई का स्तर इसे छात्रों के बीच लोकप्रिय बनाता है।
राजकीय कॉलेज महम में 1080 सीटें, राजकीय कॉलेज जसिया और राजकीय कॉलेज सांपला में 324-324 सीटें हैं। वहीं राजकीय कॉलेज मोखरा में 162 सीटें हैं। महिला कॉलेजों में राजकीय महिला कॉलेज रोहतक में 2426 सीटें, राजकीय महिला कॉलेज लाखनमाजरा में 540 सीटें और राजकीय महिला कॉलेज सांपला में 547 सीटों पर छात्राएं प्रवेश ले सकती हैं।
विज्ञापन

प्रमुख कोर्स सीटें और फीस
नेकी राम कॉलेज
कोर्स सीटें फीस

बैचलर ऑफ आर्ट्स 720 5840
बैचलर ऑफ कॉमर्स 320 6092

बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन 120 10280
बीएससी फिजिक्स 400 5840
राजकीय महिला कॉलेज रोहतक

कोर्स सीटें फीस
बैचलर ऑफ आर्ट्स 800 5480

बैचलर ऑफ कॉमर्स 440 5552
बीएससी फिजिक्स 280 5480
बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन 120 9740
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें