फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कॉलेजों में प्रवेश के लिए पंजीकरण 3 जून से, 26 तक कर सकेंगे आवेदन

Tue, 28 May 2024 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू के बाद उच्च शिक्षा विभाग ने भी कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया को हरी झंडी दिखा दी है। कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम आने के बाद से उच्च शिक्षा के लिए दाखिले के इंतजार में बैठे विद्यार्थी 3 जून से अपना पंजीकरण कर सकेंगे। दाखिले के लिए आवेदन 26 जून तक स्वीकार्य होंगे। यह सारी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। पहली काउंसिलिंग के लिए मेरिट सूची तीन जुलाई को जारी की जाएगी।
विज्ञापन

कॉलेजों में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों का इंतजार समाप्त हो गया है। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी शेड्यूल के तहत 3 जून से दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। विद्यार्थी अपना पंजीकरण करने के बाद ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पंजीकरण 25 जून तक व आवेदन 26 जून तक होगा। दस्तावेजों की ऑनलाइन जांच 5 से 28 जून तक होगी। इससे पूर्व कॉलेजों को 29 मई से एक जून तक विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सीटें, कोर्स, सुविधाएं व अन्य सभी जरूरी जानकारी विभाग की वेबसाइट पर अपलोेड करनी होगी।
पहले राउंड की काउंसिलिंग के लिए पहली मेरिट सूची 2 जुलाई को प्रोविजनल व 3 जुलाई को फाइनल सूची जारी होगी। विद्यार्थी को अपनी सीट पक्की करने के लिए 4 से 8 जुलाई तक फीस जमा करानी होगी। दूसरे राउंड की काउंसिलिंग के लिए दूसरी मेरिट सूची प्रोविजनल 9 जुलाई और फाइनल सूची 10 जुलाई को जारी की जाएगी। विद्यार्थी को अपनी सीट सुरक्षित करने के लिए 10 से 12 जुलाई तक फीस जमा करानी होगी। रिक्त सीटों के लिए तीसरी फिजिकल काउंसिलिंग 15 जुलाई को होगी। यहां विद्यार्थी को व्यक्तिगत रूप से मौजूद रहना होगा।
विज्ञापन

वर्जन
उच्च शिक्षा विभाग ने नए सत्र के लिए प्रदेश के कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत कॉलेजों को अपनी जानकारी अपडेट करनी है। विद्यार्थी 3 जून से पंजीकरण के बाद 26 जून तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

- डॉ. लोकेश बल्हारा, प्राचार्य, पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें