फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सैनी संस्था के चुनाव पर रजिस्ट्रार ने लगाई रोक

Tue, 16 Jan 2024 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। सैनी शिक्षण संस्थान की चुनावी प्रक्रिया पर रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसाइटी ने रोक लगा दी है। सोमवार को समाज के लोगों की ओर से मतदाता सूची से मृतकों के नाम नहीं काटे जाने के विवाद की सुनवाई करते हुए रजिस्ट्रार ने यह फैसला दिया। समाज के लोगों ने मतदाता सूची पर सवाल उठाते हुए न्याय की गुहार लगाई थी। अब 30 दिन में चुनाव अधिकारी खेमचंद सैनी मतदाता सूची की खामियां दूर कर नए सिरे से चुनावी शेड्यूल जारी करेंगे।
जिले की दूसरी सामाजिक संस्थाओं की तरह सैनी शिक्षण संस्थान के चुनाव पर भी विवाद के बादल छा गए हैं। यहां भी मतदाता सूची को लेकर विवाद गहराया है। चुनाव से पहले ही संस्था के आजीवन सदस्यों ने जीत हार को लेकर जोड़-तोड़ शुरू कर दिया था। इसे लेकर बैठकों का दौर भी शुरू किया गया। अब नामांकन प्रक्रिया शुरू होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
रजिस्ट्रार कार्यालय से चुनाव स्थगित करने का निर्देश जारी हुआ है। समाज के लोगों ने मतदाता सूची पर सवाल उठाते हुए मृतकों के नाम नहीं काटने व सही सूची सार्वजनिक नहीं करने को लेकर आपत्ति जताई थी। इस मामले में रजिस्ट्रार ने सोमवार को सुनवाई कर अपना फैसला सुनाया। निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए यह जिम्मेदारी रजिस्ट्रार ने चुनाव अधिकारी काे सौंपी है। अब पहले मतदाता सूची की खामियां दूर की जाएंगी। इसके बाद दोबारा शेड्यूल जारी कर चुनाव कराए जाएंगे।
खेमचंद सैनी, चुनाव अधिकारी, सैनी शिक्षण संस्थान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें