रोहतक। नर्सिंग स्टाफ ने अपनी 16 जनवरी को सामूहिक अवकाश पर जाने का फैसला दस दिन के लिए टाल दिया है।
नर्सिंग एसोसिएशन के प्रधान विकास फोगाट प्रधान बताया कि सामूहिक अवकाश का पत्र संस्थान के अधिकारियों को सौंप दिया था और स्पष्ट था कि नर्सिंग स्टाफ मंगलवार को हड़ताल पर जा रहा था। ऐसे में सोमवार को दोपहर बाद कुलपति और निदेशक ने संगठन के पदाधिकारी के साथ बैठक करते हुए उन्हें लिखित आश्वासन दिया गया है कि 7 से 10 दिनों के अंदर उनके संगठन की बैठक चंडीगढ़ में अधिकारियों के साथ करा दी जाएगी। फौगाट ने बताया कि संस्थान के अधिकारियों से मिले लिखित आश्वासन के बाद और मरीजों के हितों को देखते हुए उन्होंने अपनी हड़ताल को 7 से 10 दिनों तक के लिए स्थगित कर दिया है।
उन्होंने कहा कि उनकी मांग जायज है कि उनके नर्सिंग अलाउंस को 7200 किया जाए और उनकी श्रेणी को क्लास सी से बदलकर क्लास बी में केंद्र की तर्ज पर शामिल किया जाए।