फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने पर आठ कोविड अस्पतालों में बांटा प्रदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग हरियाणा ने कोरोना मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रदेश के आठ कोविड अस्पतालों की जिम्मेदारी तय कर दी है। इसी के आधार पर अब मरीजों को दाखिल कर उपचार दिया जाएगा। इससे किसी अस्पताल पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा। बताया जा रहा है कि कुछ जिले जानबूझ कर मरीजों को एक-दूसरे अस्पतालों में रेफर कर अपनी जिम्मेदारी से बच रह थे। यहां तक कि दिल्ली के मरीज भी पीजीआईएमएस रोहतक में उपचार के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल एजूकेशन ऐंड रिसर्च के स्पेशल सेक्रेटरी कम निदेशक ने जारी निर्देशों में स्पष्ट तय कर दिया है कि बंटवारे के हिसाब से ही मरीजों को संबंधित कोविड अस्पताल में भेजा जाएगा। प्रदेश के आठ कोविड अस्पताल के अलावा अन्य जिला अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों में आइसोलेशन वार्ड रहेंगे। कोरोना का संक्रमण न फैले इसके लिए पॉजिटिव मरीजों को कोविड अस्पताल में ही रख कर उपचार दिया जाएगा। गौरतलब है कि प्रदेश के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान रोहतक की बात करें तो यहां रोहतक के अलावा दिल्ली, झज्जर, बहादुरगढ़ के मरीज उपचार करवाने आ रहे हैं। सबसे अधिक मरीजों की संख्या गुरुग्राम से हैं, जबकि वह अपने अस्पताल में जा सकते हैं। स्थिति यह है कि दिल्ली, पलवल, मेवात से भी कोरोना ही नहीं सामान्य डिलिवरी के केस भी पीजीआईएमएस रोहतक आ रहे हैं। इस संबंध में निदेशक डॉ. रोहतास कंवर यादव ने हरियाणा सरकार स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

यह है कोविड अस्पताल और उनके जिले
1. पीजीआईएमएस रोहतक : रोहतक, झज्जर, जींद व गुरुग्राम में जगह न होने पर
2. मेवात मेडिकल कॉलेज नूंह : मेवात व हथीन पलवल का सब डिविजन
3. खानपुर मेडिकल कॉलेज सोनीपत : सोनीपत व पानीपत
4. अग्रोहा मेडिकल कॉलेज हिसार : हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, कैथल
5. वर्ल्ड कॉलेज झज्जर : रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, दादरी, गुरुग्राम
6. महर्षि मार्केंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस अंबाला : अंबाला, पंचकुला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र
7. ईएसआईटी मेडिकल कॉलेज फरीदबाद : फरीदाबाद
8. अल-फला स्कूल ऑफ मेडिकल साइसेंज फरीदाबाद : पलवल, हथीन सब डिविजन को छोड़ कर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें