फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉड्यूलर ओटी के लिए मिले 20 वेंटिलेटर, 20 खानपुर मेडिकल कॉलेज भिजवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पीजीआईएमएस को सरकार की ओर से 40 नए वेंटिलेटर मिले हैं। फिलहाल संस्थान की मॉड्यूलर ओटी 20 वेंटिलेटर लगाए गए हैं, बाकी 20 खानपुर मेडिकल कॉलेज भिजवा दिए गए हैं। माड्यूलर ओटी में 66 आईसीयू बेड की सुविधा होगी। यहां कोरोना के गंभीर मरीजों को उपचार दिया जाएगा।
विज्ञापन

बीपीएस खानपुर महिला मेडिकल कॉलेज कोरोना के संक्रमण काल में शुरू से ही हॉटस्पाट बन गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने पीजीआईएमएस के अकाउंट के 20 वेंटिलेटर पहले खानपुर मेडिकल कॉलेज भिजवा दिए। बताया जा रहा है कि जब खानुपर महिला मेडिकल कॉलेज के नाम के वेंटिलेटर आएंगे तो उसे पीजीआईएमएस में शिफ्ट करवा दिया जाएगा। पिछले दिनों इन वेंटिलेटरों की खरीद के लिए पीजीआईएमएस में अधिकारियों की निजी कंपनी से बैठक भी हुई थी। प्रशासन की मानें तो मॉडयूलर ओटी 66 बेड से शुरू होगी, यहां 32 बेड का एक आईसीयू है। इसके अलावा 17-17 बेड के प्री-ऑपरेटिव व पोस्ट ऑपरेटिव कक्ष हैं। इन जगह पर भी मरीजों को रखा जा सकता है। यदि कोई कोरोना संक्रमित ऑपरेशन के लिए आता है तो उसकी सर्जरी यहीं की जाएगी।
कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिए सप्ताह से दस दिन के अंदर मॉड्यूलर ओटी शुरू कर दिया जाएगा। हमारे 20 वेटिंलेटर खानपुर गए हैं, वहां अधिक जरूरत थी। लेकिन हमारे वेंटिलेटर भी आ जाएंगे। माड्यूलर ओटी के बेड, मॉनिटर आ चुके हैं। इन्हें लगाया जा रहा है, जल्द ही सारा काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. रोहतास कंवर यादव, निदेशक, पीजीआईएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें