फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: फ्रिज मिस्त्री का अपहरण कर पीटा, कपड़े उतरवा वीडियो बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। कलानौर के फ्रिज मिस्त्री का अपहरण कर दो गाड़ियों में सवार आठ युवकों ने डंडों से पीटा। चार दिन पहले हुई वारदात में आरोपियों ने पीड़ित के कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाया। पीजी के बाहर बैठाकर फायरिंग भी की।
तीन दिन कलानौर व बहुअकबरपुर थाना पुलिस कार्रवाई के नाम पर उलझी रही। शनिवार को कलानौर थाने में मोखरा निवासी सागर व उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी सागर को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को कोर्ट में पेश दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में कलानौर के युवक ने बताया कि 13 मई को वह जिंदरान मोड़ पर स्थित कैंटीन पर बैठा था। मोखरा निवासी सागर का फोन आया। उसने बोला कि उनका फ्रिज खराब हो गया है। उसने कह दिया कि भिवानी आया हूं। बोला दो मिनट मिलना है। इसके बाद उन्हें बुला लिया।
इसके बाद काले रंग की थार व एक किया गाड़ी में आठ-नौ युवक आए और उसे जबरन पिस्तौल अड़ा कर साथ ले गए। साथ ही लात-घूसे मारते हुए बहुअकबरपुर स्थित एक पीजी में ले गए। वहां पर सारे कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाने के बाद डंडे से पीटा। फिर बाहर बैठाकर नजदीक से फायरिंग की।
इसके बाद कुछ युवक उनके घर आए और सामान उठाकर पीजी में ले गए। इसके बाद मारपीट करके कॉलेज मोड़ पर फेंककर भाग गए। वह शिकायत करने पुलिस चौकी गया तो धमकी दी कि एफआईआर कराई तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन

वर्जन
आरोपी मोखरा निवासी सागर को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। जल्द अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -इंस्पेक्टर सतपाल, प्रभारी थाना कलानौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें