फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आरसीए दिमाना एकादश ने आठ विकेट से मैच जीता

Wed, 17 Dec 2025 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
22...मिवान को सम्मानित करते कोच। स्रोत : कोच
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। विश्वकर्मा क्रिकेट मैदान में खेले गए मैच में आरसीए दिमाना एकादश ने शाइन क्रिकेट अकादमी एकादश को आठ विकेट से हराया। मिवान दलाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। कोच रवि व मनीष ने खिलाड़ी मिवान को सम्मानित किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए शाइन एकादश की टीम 34.2 ओवर में 113 रन पर ऑलआउट हो गई। शाइन एकादश की ओर से अयान ने सबसे ज्यादा 17 रन बनाए। आरसीए एकादश की ओर से मिवान दलाल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 8 ओवर में 19 रन देकर चार विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, जतिन ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीए एकादश ने 16.5 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाकर आठ विकेट से मैच जीता। आरसीए एकादश की ओर से सुशांत मलिक ने नाबाद 53 रन बनाए। शाइन एकादश की ओर से राजीव व कृष्णा ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें