झज्जर। गवर्नमेंट फार्मासिस्ट ऑफ हरियाणा एसोसिएशन ने वीरवार को काले बिल्ले लगाकर काम किया। मांगों का ज्ञापन सिविल सर्जन को सौंपा। राज्य प्रधान जगदीप सिंह ने बताया कि आज सुबह रोष प्रदर्शन किया गया। अब दो दिन काले बिल्ले लगाकर काम करेंगे। उन्होंने बताया। कि उनकी मुख्य मांगें ग्रेड पे 4600 करवाना, चीफ फार्मेसी ऑफिसर का ग्रेड पे 5400 करवाना, रिक्त पड़े पदों पर भर्ती, पीसीई की तर्ज पर प्रमोशन लागू करना पिछले 4-5 सालों से लंबित है। सरकार इन पर कोई भी संज्ञान नहीं ले रही। इसलिए अब हमें मजबूर होकर आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना होगा। इसी कड़ी में आज पूरे हरियाणा में सभी फार्मेसी अधिकारियों ने काले बिल्ले लगाकर अपने आंदोलन की शुरुआत की। इस मौक़े पर जिला प्रधान जितेंद्र, अनिल हुड्डा, विजय, बलविंद्र, अनिल यादव, देवेंद्र फोगाट, हेमलता, सुमन, शालू, संदीप मौजूद रहे।