फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बदले की भावना से की गई थी रविंद्र की हत्या, आरोपी गया जेल

Sun, 23 Mar 2025 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। निंदाना गांव में रविंद्र की हत्या बदला लेने की नीयत से की गई थी। यह बात हत्यारोपी ने पुलिस पूछताछ में कबूली है। हत्यारोपी ने बताया कि करीब ढाई साल पहले उसके चाचा की हत्या कर दी गई थी और उसमें रविंद्र के भाई का हाथ था। उस हत्या का बदला लेने के लिए रविंद्र की हत्या की है। पुलिस ने रिमांड पूरा होने के बाद उसे शनिवार को अदालत में पेश किया और वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि रविंद्र (35) की हत्या उसके गांव के ही सुमित ने की थी। वह रविंद्र को शराब पिलाने के लिए घर से बुलाकर ले गया था। चूंकि सुमित और उनके परिवार को पूरा संदेह है कि उसके चाचा की हत्या में रविंद्र के भाई विजेंद्र का हाथ था। लेकिन उसके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रहे थे। पुलिस ने भी उनको क्लीन चिट दे दी थी। अब अदालत में तो गए थे, लेकिन वहां से भी पूरा विश्वास नहीं था। इसलिए चाचा की हत्या क बदला लेने के लिए रविंद्र की हत्या की थी। हालांकि आरोपी यह भी बात कह रहा था कि उसी ने रविंद्र को अकेले मारा था।

सुमित ने अपने चाचा की हत्या का बदला लेने के लिए रविंद्र को गला घोंटकर मार दिया था। हत्यारोपी सुमित को अदालत में पेश किया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप कुमार, डीएसपी महम।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें