फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: महावीर जयंती महोत्सव के समापन पर निकाली रथ यात्रा

विज्ञापन
02-भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव पर शहर में निकली रथ यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करत
विज्ञापन
रोहतक । भगवान महावीर स्वामी के 2625 वें जन्म कल्याणक महोत्सव के अंतिम दिन मंगलवार को शहर में भव्य रथ यात्रा निकाली गई। झज्जर रोड पर स्थित जैन जति से जैन समाज ने रथ यात्रा निकाली।
विज्ञापन

मुनि श्री निश्चिंत सागर महाराज एवं आर्यिकात रत्न सरस्वती भूषण माता के सानिध्य में रथ यात्रा निकाली गई। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी उद्योगपति राजेश जैन, विशिष्ट अतिथि बलजीत राय जैन व गौतम जैन, प्रदीप जैन, जैन सभा के प्रधान रवि जैन, महामंत्री मनीष जैन, उपप्रधान अतुल जैन लोहिया, संयुक्त मंत्री अमित जैन, कोषाध्यक्ष मुकेश जैन ने धर्म की झंडी दिखाकर किया।
इसके बाद रथ यात्रा नगर भ्रमण के लिए रवाना हुआ। दिगंबर जैन मंदिर सराय मोहल्ला से भगवान जी की प्रतिमा को स्वर्ण रथ यात्रा के लिए विराजमान किया गया।
रथ यात्रा पर हुई पुष्प वर्षा :
जैन जति से शुरू होकर भगवान महावीर मार्ग, अप्रोच रोड, महाराजा अग्रसेन चौक, जैन स्थानक रेलवे रोड, भिवानी स्टैंड, दुर्गा भवन मंदिर, गुरुद्वारा, इंदिरा मार्केट, केवल गंज, जैन स्थानक सब्जी मंडी, बाबरा मोहल्ला, पिथवाड़ा मोहल्ला, दिल्ली गेट
विज्ञापन

और शांत माई चौक होते हुए वापस सराय मोहल्ला में स्थित दिगंबर जैन मंदिर में पहुंची। रथ यात्रा के दौरान अनेक जगह पुष्प वर्षा की गई। 108 कलश के जल से भगवान का अभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर स्वामी का पालना झुलाया और त्रिशला मां को बधाई दी।

02-भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव पर शहर में निकली रथ यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करत

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें