फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दिव्यांगजनों के विकास को समर्पित सिरतार का वार्षिकोत्सव संपन्न

विज्ञापन
01-सिरतार में वार्षिकोत्सव के दौरान विद्या​र्थियों को सम्मानित करते अति​थि। स्रोत- संस्थान
विज्ञापन
रोहतक। राज्य पुनर्वास प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान (सिरतार) में मंगलवार को आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक नरेन्द्र कुमार ने की। समारोह में बाबा कालीदास कृष्णानंद परमहंस मुख्य अतिथि तथा स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

निदेशक नरेन्द्र कुमार ने संस्थान ने दिव्यांगजनों के उत्थान हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम एवं नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। संस्थान के प्राचार्य एडी पासवान ने कहा कि सिरतार दिव्यांगजनों के समग्र विकास, कौशल उन्नयन एवं आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। संस्थान का उद्देश्य केवल शिक्षा प्रदान करना ही नहीं बल्कि दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़कर उन्हें आत्मविश्वासी एवं सक्षम बनाना है। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें