फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कोरोना के 15 संदिग्धों की रेपिड जांच की, रिपोर्ट सामान्य

Mon, 02 Jun 2025 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
01सीटीके01...पीजीआई के आपातकालीन विभाग के सी-ब्लॉक में मास्क लगा मरीज की जांच करते चिकित्सक । स
विज्ञापन
रोहतक। कोरोना संक्रमण के चलते पंडित भगवत दयाल शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीजीआई) में रविवार को 15 संदिग्ध मरीजों की जांच की गई। रेपिड एंटीजन जांच में सभी मरीजों स्थिति सामान्य पाई गई हैं। पीजीआई के सी-ब्लॉक में बगैर मास्क के प्रवेश निषेध कर दिया गया है। यहां कर्मचारी भी मास्क में नजर आए।
विज्ञापन

कोरोना के खतरे को भांपते हुए पीजीआई प्रशासन अलर्ट हो गया है। इसके चलते आपातकालीन विभाग के सी-ब्लाॅक को कोरोना संभावितों के लिए आरिक्षत किया गया है। मरीजों के इलाज के साथ ही कोरोना जांच की भी व्यवस्था यहीं की गई है।
कोरोना मरीजों के लिए सी-ब्लॉक में 26 बेड आरक्षित हैं। इसके बाद जरूरत पड़ने पर वार्ड नंबर 24, 25 व 26 में भी मरीजों को रखने की व्यवस्था की गई है। यहां वेंटिलेटर की सुविधा भी उपलब्ध है। डे-केयर में गंभीर मरीजों के लिए दस वेंटिलेटर बेड रखे गए हैं। कोरोना रोगियों की संख्या ज्यादा बढ़ने पर ट्रामा सेंटर को मरीजों के लिए खोला जाएगा। यहां 21 वेंटिलेटर युक्त व 100 ऑक्सीजन सुविधा वाले बेड हैं।
विज्ञापन

-
कोरोना की जांच के लिए आपातकालीन विभाग के सी-ब्लॉक में जांच केंद्र बनाया गया है। कोरोना की जांच के लिए किट और मास्क उपलब्ध हैं। विभाग को सतर्कता बरतने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन

वरुण अरोड़ा, जनसंपर्क अधिकारी, पीजीआईएमएस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें