फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: धूप में खड़े होकर करना पड़ता है सिटी बस का इंतजार, चार माह बाद भी बस क्यू शेल्टर नहीं

Mon, 02 Jun 2025 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
01सीटीके12...पीजीआई के स्टॉपेज पर सिटी बस आने से पहले धूप में खडे़ यात्री। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। सिटी बस के निर्धारित स्टॉपेज के लिए चार माह बाद भी बस क्यू शेल्टर नहीं बन पाए हैं। कभी यात्रियों को धूप में खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ता है तो कभी बारिश में खड़े होकर भीगना पड़ता है। रोडवेज की ओर से चलाई गई सिटी बस (इलेक्ट्रिक) करीब 18 स्टाॅपेज पर रुकती है, इन पर एक भी छाया शेड नहीं बनाया गया है। बस रुकने के लिए कोई सूचना पट भी नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन


शहरवासियों को 26 जनवरी से सिटी बसों की सौगात मिली थी। नया बस अड्डा से हिसार बाईपास से पांच सिटी बसों का संचालन किया जा रहा है। दिल्ली बाईपास पर एक बस क्यू शेल्टर है। लेकिन, अन्य स्टॉपेज पर यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना कि छायादार शेड बना दिए जाए तो यात्रियों को सहूलियत होगी और मरीजों को शहर में उपचार के लिए साथ लेकर आ रहे स्वजनों को भी दिक्कत नहीं होगी।

-

ये हैं सिटी बस के स्टॉपेज

बस स्टैंड, शीला बाईपास, जाट भवन, दिल्ली बाईपास, एमडीयू, पावर हाउस, मेडिकल मोड़, पीजीआई, डी पार्क, बजरंग भवन, अशोका चौक, सोनीपत स्टैंड, आंबेडकर चौक, दुर्गा भवन, पुराना बस स्टैंड, ऑटो मार्केट, हिसार बाईपास व आईडीसी ई- सिटी बसों के स्टॉपेज हैं। नया बस अड्डा और पीजीआई के बीच राजभवन, रिवाज होटल, रिलायंस मार्ट, स्वामी नितानंद पब्लिक स्कूल व सेक्टर-1 में भी स्टॉपेज थे। जिन पर यात्री न के बराबर हैं।
विज्ञापन


यह बोले यात्री

मौसम को देखते हुए छायादार शेड की बेहद जरूरत है। लोगों को धूप में खड़े होकर परेशान होना पड़ता है। रोडवेज की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए क्यू शेल्टर भी बनाने चाहिए।

- सत्यवान, यात्री





पीजीआई में मरीज के साथ आया था, लेकिन बस के लिए धूप में खड़े होकर इंतजार करना पड़ा है। दूसरे जिलों और राज्यों से मरीज आते हैं। बसों के इंतजार में मरीजों के बैठने के लिए प्रशासन शेड जल्द बनवाए।

- आमर, यात्री।

-

बस अड्डा के पीजीआई तक कोई छायादार शेड नहीं है। पीजीआई में मरीजों को बस के इंतजार में धूप में खड़ा होना पड़ता है। बस क्यू शेल्टर बनने से एक बस के रुकने से निर्धारित स्थान का पता लगता रहेगा।

- सोनिया राठी, यात्री

-बस क्यू शेल्टर बनवाने के लिए जिला प्रशासन को पत्र भेजा गया है। शहर में बस क्यू शेल्टर निगम प्रशासन की ओर से बनाएं जाएंगे।
- सुरेंद्र सिवाच, कर्मशाला प्रबंधक, रोडवेज

01सीटीके12...पीजीआई के स्टॉपेज पर सिटी बस आने से पहले धूप में खडे़ यात्री। संवाद

01सीटीके12...पीजीआई के स्टॉपेज पर सिटी बस आने से पहले धूप में खडे़ यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें