फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरी बहनों को तिलियार लेक के बाहर से अपहरण के बाद दिल्ली ले जा किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के तिलियार पर्यटन केद्र के पास से दो चचेरी बहनों का दो युवकों ने अलग-अलग कारों में अपहरण कर लिया। आरोप है कि वे उन्हें दिल्ली ले गए वहां उनके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। दुष्कर्म के बाद दोनों को रोहतक छोड़कर फरार हो गए। आईएमटी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि युवतियों ने मेडिकल परीक्षण कराने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में जींद जिले के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि 3 अक्तूबर को वह अपनी चचेरी बहन के साथ रोहतक आई थी। शाम करीब साढ़े 6 बजे तिलियार पर्यटन केंद्र के पास से झज्जर जिले के बहराणा गांव निवासी हितेश ने अपनी कार में उन्हें जबरदस्ती बैठा लिया। इसके बाद उन्हें दिल्ली लेकर चला गया। वहां पर आरोपी हितेश और उसके साथी विजय ने दोनों बहनों के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर दोनों बहनों के साथ मारपीट की गई। आरोपियों ने इस बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी और फिर दोनों बहनों को रोहतक छोड़कर फरार हो गए। दोनों पीड़ित अपने घर पहुंचीं और परिवार के सदस्यों को इस बारे में बताया। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ आईएमटी थाने में मामला दर्ज कराया गया।
---
शिकायत के आधार पर अपहरण, दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। हालांकि दोनों पीड़ित युवतियों ने मेडिकल कराने से इंकार कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-इंस्पेक्टर अनिल कुमार, प्रभारी थाना आईएमटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें