फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन के नवजात को तड़पकर मरने को छोड़ा, गार्ड ने बचाया

विज्ञापन
पीजीआईएमएस की पार्किंग में लावारिस हालत में नवजात बच्चा। - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
रोहतक। हिसार से आए एक कलियुगी व्यक्ति ने इंसानियत की सभी हदें पार करते हुए महज एक दिन के नवजात लड़के को सुबह चार बजे की ठंड में पीजीआईएमएस के विश्राम सदन के बाहर पार्किंग में तड़पकर मरने को छोड़ दिया। गनीमत रही कि ड्यूटी पर तैनात एक सुरक्षा गार्ड को नवजात के रोने की आवाज आई और वह उसे तुरंत आपात विभाग ले गया। प्रशासन ने नवजात को आपात विभाग में दाखिल कर हरिओम सेवा दल को देखभाल का जिम्मा दे दिया है और पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन

हरिओम सेवादल के प्रभारी जगदीश अलावादी ने बताया कि उनके पास सीएमओ डॉ. इमरान खान का फोन आया था कि एक अज्ञात नवजात आया है, उसकी देखभाल उन्हें करनी है। इस पर उन्होंने संस्था से बात कर तत्काल एक महिला सेवक की ड्यूटी लगा दी। नवजात को आपात विभाग के कमरा नंबर 11 में रखा गया है। नवजात को सांस लेने में समस्या है, उसका उपचार चल रहा है। जानकारी मिली है कि एक व्यक्ति रविवार सुबह करीब चार बजे नवजात को लेकर आया था। व्यक्ति ने काउंटर पर कार्ड बनवाकर डॉक्टर को दिखाया। इसके बाद नवजात को इन्क्यूबेटर की जरूरत बताई गई। इसके बाद नवजात का पिता सीएमओ के समक्ष कार्ड पर लिखकर चला गया कि वह बाहर नवजात का उपचार कराएगा। इसके बाद नवजात को विश्राम सदन की पार्किंग के पास लावारिस हालत में छोड़ दिया। नवजात का नाम बेबी सोनी है और उसके पिता का नाम सुरेंद्र है, जोकि हिसार के मालापुर का रहने वाला है। वह हिसार के अग्रोहा मेडिकल कॉलेज से रेफर होकर आया था। सुरक्षा सुपरवाइजर रमेश ने बताया कि उनके रात्रि के सुपरवाइजर सत्यव्रत को गार्ड अशोक ने जैसे ही सूचना दी तो वे मौके पर गए और नवजात को उन्होंने सीएमओ के सुपुर्द कर दिया था।
सीसीटीवी से उम्मीद, कौन छोड़ गया नवजात को पता करेंगे
डीएमएस डॉ. संदीप ने बताया कि आपात विभाग में 12 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इनकी मदद से पता लगाया जाएगा कि नवजात को कौन लेकर आया था। यदि नवजात को कोई अंदर लेकर आया है तो उसका पता चल जाएगा।
विज्ञापन

बोले अधिकारी
विश्राम सदन पर तैनात हमारे गार्ड ने जैसे ही नवजात के रोने की आवाज सुनी, वह मौके पर गया। पार्किंग में छोड़े गए नवजात को देखा। इसके बाद उसे उपचार के लिए आपात विभाग में दाखिल करवा दिया गया। गार्ड की मुस्तैदी ने नवजात की जान बचा ली है, अभी डॉक्टर उसका उपचार कर रहे हैं। नवजात मिलने की जानकारी पुलिस को सीएमओ ने भेज दी है।
विज्ञापन

- मेजर नीरज शर्मा, मुख्य सुरक्षा अधिकारी, पीजीआईएमएस

पीजीआईएमएस में उपचाराधीन एक दिन का नवजात बच्चा।- फोटो : RohtakCity

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें