फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंत के खिलाफ दुष्कर्म केस : पीड़िता बोली, पति की शराब छुड़वाने गई थी मठ पर

Mon, 05 Jun 2023 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के मठ के महंत के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराने वाली महिला सामने आ गई है। मीडिया के सामने पीड़िता ने कहा कि वह 20 साल पहले अपने पति की शराब छुड़वाने गई थी, लेकिन महंत ने उसे झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया। अब उसे न्याय चाहिए।
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि वह किराये के मकान पर रहती थी। उसका पति शराब पीने का आदी था। वह पति की शराब की लत छुड़वाने महंत के पास गई थी। महंत ने कहा कि वह उसके पास रहे। उसके बाद उसे मठ में बुलाकर गलत काम किया। साथ ही गले में एक ताबीज पहना दिया। अभी कुछ रोज पहले बाबा ने मारपीट करके उसे मठ से निकाल दिया। उधर, मठ के महंत ने एक दिन पहले मीडिया के सामने कहा था कि मठ की जमीन हड़पने के लिए महिला साजिश के तहत आरोप लगा रही है। उसने किसी का उत्पीड़न नहीं किया।
एक जून को महिला ने सिटी थाने में शिकायत देकर आरोपी महंत के खिलाफ केस दर्ज कराया था, जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है। इसके लिए महिला के अदालत में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शमशेर सिंह, प्रभारी थाना सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें