फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं की छात्रा से गैंगरेप का प्रयास, बचाने आई दादी पर भी हमला

Mon, 18 Jan 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
समरगोपालपुर कलां में शनिवार रात एक दलित नाबालिग लड़की से गांव के ही तीन युवकों ने सामुहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। वहीं शोर मचाने पर बचाव में आई दादी से भी आरोपियों ने मारपीट की। इस दौरान आरोपियों के साथ एक महिला भी मौजूद थी।
विज्ञापन


 पीड़िता की शिकायत पर एक महिला सहित अमित, दीपक और विक्की के खिलाफ गैंगरेप प्रयास, मारपीट और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच डीएसपी पुष्पा खत्री को सौंप दी गई है।
 
डीएसपी पुष्पा खत्री ने बताया कि 16 वर्षीय पीड़िता 10वीं कक्षा में पढ़ाई करती है। पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने बताया कि रात करीब आठ बजे पशु को खोजने घर से निकली थी। थोड़ी दूर पहुंचने पर आरोपियों का प्लॉट था। वहां पर पहले से मौजूद तीनों आरोपी उसे पकड़कर प्लॉट में ले गए और उसका मुंह दबाकर उससे मारपीट करने लगे। इसके बाद आरोपियों ने दुष्कर्म का प्रयास भी किया।
विज्ञापन


विरोध के दौरान मुंह से हाथ हटने पर पीड़िता ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर दादी वहां पहुंची और आरोपियों का विरोध किया। तभी एक आरोपी की मां भी वहां पहुंच गई। महिला सहित तीनों आरोपियों ने मिलकर दादी और छात्रा से मारपीट कर छोड़ दिया। इसके बाद पीड़िता की तरफ से पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



अभी पीड़िता के 164 के बयान दर्ज करवाए गए है। मामले में पूछताछ की जा रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
- पुष्पा खत्री, डीएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें