फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: दुष्कर्म के आरोपी ने गर्दन काटकर किया आत्महत्या का प्रयास, स्टील की प्लेट को तोड़कर बनाया हथियार

Thu, 11 Apr 2024 12:40 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

करनाल जेल में जाकर आरोपी ने बैरक में स्टील की प्लेट तोड़कर उसका एक टुकड़ा लिया और बैरक के बाथरूम में जाकर अपनी गर्दन काट ली। सूचना मिलते ही उसे मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल जेल में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी ने आत्महत्या का प्रयास किया। जेल में बंद बंदी ने स्टील की प्लेट को तोड़कर तेजधार हथियार से गला काट लिया था। फिलहाल जिला जेल पुलिस ने आरोपी को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस के अनुसार बंदी बसंत  कुमार गांव बेरी जिला गया बिहार हाल ही निवासी सिवाह जिला पानीपत पर 7 अगस्त 2023 को नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में निसिंग थाना में मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन


13 सितंबर 2023 को जिला जेल में बंद किया गया था। 10 अप्रैल को आरोपी बसंत को कोर्ट में पेश किया गया था। इसके बाद जेल में जाकर आरोपी ने बैरक में स्टील की प्लेट तोड़कर उसका एक टुकड़ा लिया और बैरक के बाथरूम में जाकर अपनी गर्दन काट ली। सूचना मिलते ही उसे मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में दाखिल कराया गया।

आरोपी के खिलाफ रामनगर थाना में मामला दर्ज कर लिया है। रामनगर थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि बंदी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी उसका मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें