गांव सुंडाना में नाबालिग के साथ दुराचार के मामले में आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है। झज्जर पुलिस ने उसे तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
वहीं मंगलवार को एसआईटी द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों को साथ लेकर पुलिस ने घटनास्थल की निशानदेही की। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकारी है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर ले रखा है। सुप्रीम कोर्ट ने चार सप्ताह में प्रदेश पुलिस से इस बारे में जवाब मांग रखा है।
पुलिस ने देर रात इस मामले में सुंडाना निवासी प्रदीप, दीपक व प्रीत विहार कालोनी निवासी प्रदीप हुड्डा को भी गिरफ्तार कर लिया। जबकि पुलिस इस मामले में पहले धौड़ निवासी प्रदीप व उसके साथी गांव सुंडाना निवासी मंजीत को गिरफ्तार कर चुकी है।
एसआईटी की टीम मंगलवार को आरोपियों को साथ लेकर घटना स्थल पर पहुंची और निशानदेही कराई। पुलिस इस मामले में अब तक सभी नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। साथ ही झज्जर में तैनात सिपाही प्रदीप हुड्डा को पुलिस अधीक्षक ने तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया।
प्रदीप हुड्डा पर आरोप है कि धौड़ निवासी अपने साथी प्रदीप की दुराचार के मामले में मदद की थी। पुलिस ने दो आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर ले रखा है। पुलिस बाकी आरोपियों से भी पूछताछ कर रही है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले को लेकर प्रदेश पुलिस से चार सप्ताह में जवाब मांगा है।
मामला उच्चतम न्यायालय में पहुंचने पर पुलिस कार्रवाई में तेजी आई है। पीड़िता ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है और पुलिसकर्मियों ने भी उसके साथ मारपीट की है।