फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सरकारी स्कूल पर ताला जड़ा

Tue, 03 Dec 2013 09:14 PM IST
चरखी दादरी/ब्यूरो ।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव तिवाला के राजकीय उच्च विद्यालय की भूमि को कब्जा मुक्त करवाने के लिए प्रशासन की ओर से करवाई गई पैमाइश में गड़बड़ी की आशंका पर मंगलवार को ग्रामीणों ने ताला जड़ दिया।
विज्ञापन


डीएसपी ने मौके पर पहुंचकर एसडीएम की मौजूदगी में पैमाइश करवाने का आश्वासन देकर ताला खुलवाया।

तिवाला के राजकीय उच्च विद्यालय की भूमि पर कुछ ग्रामीणों ने कब्जा कर लिया था।

जमीन को कब्जा मुक्त करवाने के लिए गांव की पंचायत ने सामूहिक त्याग पत्र देकर सरकार पर दबाव भी बनाया था।

साथ ही ग्रामीणों ने दो बार स्कूल की तालाबंदी भी की थी। इसके बाद अधिकारियों ने पुलिस बल के सहयोग से भूमि को कब्जा मुक्त करवाया था।

बाद में एक ग्रामीण ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर जमीन की दोबारा पैमाइश कराने की मांग की थी।

याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने स्थानीय प्रशासन को आदेश देकर दोबारा से विवादित भूमि की पैमाइश करवाने के आदेश दिए थे।

एसडीएम गौरव कुमार, चकबंदी तहसीलदार, नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार, एससीओ, गिरदावर, पटवारी समेत कई अधिकारियों ने दो सप्ताह में कई बार पैमाइश की लेकिन ग्रामीण संतुष्ट नहीं हुए।

ग्रामीणों ने पैमाइश को गलत ठहराते हुए दोबारा से पैमाइश की मांग की।

मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर स्कूल पहुंचे और बच्चों की छुट्टी करवाकर स्कूल को ताला जड़ दिया।

तालाबंदी की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग के अधिकारी, चरखी दादरी सदर पुलिस और पुलिस उपाधीक्षक विजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों व डीएसपी ने उच्च अधिकारियों से बात कर बुधवार को एसडीएम की मौजूदगी में दोबारा पैमाइश करवाने का आश्वासन देकर स्कूल का ताला खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें