फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा दे युवती से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला थाने में एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। इस पर युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उधर, एक नाबालिग की शिकायत पर महिला पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। नाबालिग की मां ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दी है। इसमें कहा गया है कि पिता ने अपनी बेटी से दुष्कर्म किया है। पुलिस का कहना है कि केस में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में युवती ने कहा कि उसका शहर की एक कॉलोनी के युवक ने यौन शोषण किया है। वह उसे शादी झांसा देकर उत्पीड़न कर रहा था। अब शादी से भी इनकार कर रहा है। इसलिए न्याय के लिए पुलिस का दरवाजा खटखटाया है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें