फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रणजी ट्रॉफी...हरियाणा की जीत में चमके रोहतक के निशांत सिंधु

Wed, 05 Nov 2025 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। गुजरात कॉलेज मैदान अहमदाबाद में खेले गए रणजी मैच में हरियाणा ने गुजरात को चार विकेट से हराया। रोहतक के निशांत सिंधु ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। निशांत सिंधु ने पांच विकेट लिए तो पहली पारी में 29 रन व दूसरी पारी में 13 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन



मंगलवार को चौथे दिन गुजरात ने दूसरी पारी में आठ विकेट के नुकसान पर 113 रन से आगे खेलने शुरू किया। पूरी टीम 137 रन पर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए हरियाणा ने 6 विकेट के नुकसान पर 62 रन बनाकर चार विकेट से मैच जीत लिया। इससे पहले गुजरात ने पहली पारी में 163 रन बनाए थे। वहीं, हरियाणा ने पहली पारी में 239 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें