फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: भट्टा श्रमिकों को कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Wed, 05 Nov 2025 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कटेसरा में श्रमिक सुरक्षा अभियान के तहत मंगलवार को जागरूकता लगाकर भट्ठे पर काम करने वाले श्रमिकों को उनके कानूनी अधिकार, कल्याणकारी योजनाओं व कार्यस्थल पर सुरक्षा प्रावधानों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण रोहतक के डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल राजबीर कश्यप, प्रवीन कलसन व पैरा लीगल वालंटियर साहिल ने श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा योजना जैसे ईएसआई, पीएफ, मुआवजा, मातृत्व लाभ व बच्चों के श्रम निषेध के बारे मेंं जानकारी दी। इस दौरान जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण प्रतिनिधियों ने श्रमिकों से अपील की कि वे किसी भी समस्या के लिए प्राधिकरण से संपर्क करने में संकोच न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें