लाहली के चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे हरियाणा व महाराष्ट्र के मध्य रणजी मुकाबले में दूसरे दिन दोनों ही टीमों के गेंदबाज हावी रहे। मुकाबले में पहले दिन जहां बल्लेबाजों ने 279 रन बटोर लिए थे, वहीं दूसरे दिन दोनों ही टीमों के बल्लेबाज मिलकर 210 रन ही बना पाए, जबकि गेंदबाजों ने 11 विकेट हासिल किए हैं। दूसरे दिन सात विकेट खोकर 122 रन जोड़ हरियाणा की पहली पारी 401 पर सिमटी। जवाब में मैदान पर उतरी महाराष्ट्र की टीम ने दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 88 रन बनाए। अभी महाराष्ट्र की टीम 313 रन पीछे है। हरियाणा की ओर से शुभम रोहिल्ला ने सबसे ज्यादा 142 रन बनाए। इसके बाद सुमित ने टेलैंडर्स के साथ पारी को संभाला। सुमित ने 40 रन का योगदान दिया।
बोर्ड ऑफ कंट्रोल ऑफ क्रिकेट इन इंडिया (बीसीसीआई) की ओर से लाहली स्थित हरियाणा व महाराष्ट्र के मध्य रणजी मुकाबला करवाया जा रहा है। मुकाबले के दूसरे दिन 279 रन पर तीन विकेट के नुकसान के आगे खेलने उतरी हरियाणा की टीम को हिमांशु राणा के रूप में दिन का पहला झटका लगा। हिमांशु 37 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद सुमित कुमार को छोड़ कोई बल्लेबाजी ज्यादा समय तक विकेट पर टीक नहीं सका। वहीं महाराष्ट्र की ओर से मध्यम गति के गेंदबाजी अनुपम संकलिचा ने चार विकेट तो लेफ्ट हैंडेड ऑर्थोडोक्स स्पिनर ने तीन विकेट हासिल किए। इसके बाद महाराष्ट्र की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 26 रन के स्कोर पर उनका पहला विकेट गिर गया। दूसरे दिन 88 रन के स्कोर पर महाराष्ट्र के नौसाद और सत्यजीत बाचव नाबाद लौटे। हरियाणा की ओर से टीनू कुंडू ने दो, हर्षल पटेल व आशीष हुड्डा ने एक-एक विकेट लिया।
स्कोर कार्ड
हरियाणा पहली पारी
बल्लेबाज रन गेंद
शुभम रोहिल्ला 142 285
अंकित कुमार 14 20
चैतन्य बिश्नोई 01 04
शिवम चौहान 117 208
हिमांशु राणा 37 78
नितिन सैनी 03 13
सुमित कुमार 40 86
हर्षल पटेल 19 22
अमन कुमार 07 26
टीनू कुंडू 00 01
आशीष हुड्डा* 00 05
अतिरिक्त : 21 (बाई 9, लेगबाई 9, वाइड 1, नो-बॉल 2)
कुल : 401/10 (124.2 ओवर)
फॉल ऑफ विकेट : 23-1(अंकित कुमार), 24-2 (चैतन्य बिश्नोई), 245-3 (शिवम चौहान), 326-4 (हिमांशु राणा), 333-5 (शुभम रोहिल्ला), 351-6 (नितिन सैनी), 380-7 (हर्षल पटेल), 397-8 (अमन कुमार), 401-9 (टीनू कुंडू), 401-10 (सुमित कुमार)
गेंदबाजी : समद फलाह 31-7-68-1, अनुपम संकीलचा 26.2-5-82-4 प्रदीप दधे 20-1-76-1, चिराग खुराना 14-1-47-1, राहुल त्रिपाठी 8-1-23-0, सत्यजीत बाचव 23-3-76-3, अजीम काजी 2-0-11-0
महाराष्ट्र पहली पारी
बल्लेबाज रन गेंद
स्वप्निल गुगाले 21 65
ऋतुराज गायकवाड़ 07 16
चिराग खुराना 17 40
नौसाद शेख* 23 79
राहुल त्रिपाठी 08 51
सत्यजीत बाचव* 05 13
अतिरिक्त : 07 (बाई-2, लेगबाई-5)
कुल : 88/04 (44.0 ओवर)
फॉल ऑफ विकेट : 26-1(ऋतुराज गायकवाड़), 44-2 (स्वप्निल गुगाले), 54-3 (चिराग खुराना), 77-4 (राहुल त्रिपाठी)।
गेंदबाजी : हर्षल पटेल 13-6-19-1, आशीष हुड्डा 10-3-17-1, अमन कुमार 6-2-22-0, टीनू कुंडू 14-4-21-2, चेतन्य बिश्नोई 1-0-2-0