रोहतक। राम रहीम 30 दिन की पैरोल के बाद शुक्रवार शाम 5 बजे से पहले सुनारिया स्थित जिला जेल पहुंच गया। उसे 28 जनवरी की सुबह पैरोल मिली थी। इसमें 10 दिन सिरसा डेरे में तो 20 दिन उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित बरनावा आश्रम में रहा। 8 फरवरी को बरनावा आश्रम में गया था। वहां पर वह अपनी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत और परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताया।
शुक्रवार शाम 4:51 बजे चार लग्जरी कारों में राम रहीम का काफिला पुलिस सुरक्षा के साथ जेल पहुंचा। साल 2017 से बंद राम रहीम को पहली बार सिरसा के लिए पैराेल की मंजूरी अदालत ने दी थी। पहली बार 20 अक्तूबर 2020 को मां से मिलने के लिए अदालत ने पैराेल दी थी। इसके बाद अब तक राम रहीम को 12 बार फरलो और पैरोल मिल चुकी है।