फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम को शाम तक नहीं मिली पैरोल, आज सुबह रवानगी की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हत्या व दुष्कर्म मामले में सुनारिया जेल में सजा भुगत रहे डेरा प्रमुख राम रहीम के 40 दिन की पैरोल पर जाने की खबर शुक्रवार को दिनभर गर्माई रही। शाम तक डेरा प्रमुख का रिलीज ऑर्डर नहीं आया था। इस कारण पैरोल नहीं मिली। अब शनिवार सुबह डेरा प्रमुख की रवानगी की संभावना जताई जा रही है। इधर, जेल प्रशासन ने भी किसी तरह का रिलीज ऑर्डर मिलने से इनकार किया है।
विज्ञापन

सिरसा स्थित डेरे का प्रमुख जेल में सजायाफ्ता है। जेल में बंद डेरा प्रमुख के शुक्रवार को 40 दिन की पैरोल पर जाने की चर्चा गर्माई रही। इन चर्चाओं के बीच शाम तक भी न तो कोई रिलीज ऑर्डर आया न कोई डेरा प्रमुख को लेने आया। अब शनिवार को सुबह जेल से डेरा प्रमुख की रवानगी की चर्चा है। हालांकि, इस बारे में किसी ने पुष्टि नहीं की है।
इधर, शुक्रवार को दिनभर पुलिस विभाग अलर्ट रहा। जेल के बाहर सुरक्षा पहरे पर टीम तैनात रही। अवरोधक लगा कार से आने जाने वाले वाहन चालकों की जांच पड़ताल की गई। पुलिस के हथियारबंद जवानों ने किसी को भी जेल की ओर नहीं जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें