फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सांपला में धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन

विज्ञापन
19सांपला01- रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधती बहन। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
सांपला। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन के त्योहार पर इलाके में बहनों ने भाइयों को तिलक करके मिठाई खिलाई और उनकी कलाई पर राखी बांधी। भाइयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लिया । सोमवार को इलाके में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधी। भाइयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लिया। भाइयों ने उपहार भी बहनों को भेंट किए। बहुत सी बहने बस में यात्रा कर तो बाइक व कार से भाई के घर पहुंची। जो आने में असमर्थ थी उनके भाई सुबह मुहूर्त को ध्यान में रख सुबह जल्दी निकले और बहनों के घर पहुंच गए। कस्बे व गांव में
विज्ञापन

राखी व मिठाई की दुकानों पर सुबह से ही भारी भीड़ जुटी। कस्बे में यातायात अवरुद्ध होने से बचाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बाजारों व चौराहों पर मेले जैसा नजारा रहा और लोगों ने बढ़ चढ़कर खरीददारी की। मेन बाजार में सुबह से ही लोगों की भीड़ एकत्र होने लगी जो देर शाम तक यथावत रही। कस्बे के शिव मंदिर में अर्चना पूजा की गई। मुहूर्त के अनुसार बहनों ने व्रत रखकर रक्षा सूत्र बांधा। वहीं, सरकार द्वारा महिलाओं की बसों में फ्री यात्रा करने की वजह से काफी भीड़ रही। लोकल रूटों पर बसों की संख्या कम होने से महिलाओं को प्राइवेट वाहनों में सफर करना पड़ा। बस अड्डा इंचार्ज देवेंद्र संगवान ने बताया की कस्बे के बस स्टैंड से करीब 5000 महिलाओं ने फ्री यात्रा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें