19महम02- महिला चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में काली पट्टी बांध विरोध जताते महम के च
महम। स्थानीय नीमा सदस्यों ने अपने क्लीनिक पर पूरा दिन काली पट्टी बांधकर काम किया। चिकित्सकों ने मिलकर आरजी कर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज कोलकाता में एक पीजी छात्रा डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के साथ वीभत्स तरीके से हुए मर्डर का काली पट्टी लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। नीमा प्रधान डॉ. अन्नू लुथरा ने कहा कि चिकित्सकों ने आम जनता से भी हाथ जोड़कर कर अनुरोध किया है कि इस कांड का इतना विरोध कीजिए कि सरकार व न्याय प्रणाली उन दरिंदों को फांसी की सजा देने पर मजबूर हो जाए। सचिव डॉ. जयवीर मुदगिल ने कहा कि इसे कोलकाता की घटना मानकर अगर जागरूकता के साथ ऐसे लोगों का विरोध करके उनको उनके अंजाम तक नहीं पहुंचओगे तो ऐसे अनेकों दरिंदे कल आपके राज्य में, जिले में, कस्बे में या गांव में भी ऐसे कुकृत्य करेंगे। चिकित्सकों ने जात पात, धर्म और राजनीति से ऊपर उठकर दरिंदों को फांसी की सजा दिलवाने के लिए जी जान से घटना का विरोध करने आह्वान किया। ताकि ऐसी घृणित मानसिकता वाले किसी भी व्यक्ति की किसी भी मां बहन बेटियों के साथ गलत हरकत करने की हिम्मत न बन सके।