फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशों में भाईयों की कलाई न रहे सूनी, डाक विभाग कर रहा पार्सल की ट्रेकिंग

Wed, 17 Aug 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
बनाए गए दो स्पेशल काउंटर, राखी के लिए 43 डाकिये ड्यूटी पर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दूर दराज रह रहे भाईयों की कलाई सूनी न रहे इसके लिए डाक विभाग ने बहनों के द्वारा भेजी राखियों की ऑनलाइन ट्रेकिंग शुरू कर दी है। ट्रेकिंग के जरिए विभाग पता कर रहा है कि पार्सल की वास्तविक लोकेशन क्या है? अभी तक वह डिलीवर हुई या नहीं? साथ ही शहर में राखी की समय पर डिलीवरी के लिए प्रधान डाकघर में स्पेशल राखी के लिए 43 डाकियों की ड्यूटी तय की गई है। डाक विभाग की कवायद है कि बहनों की राखियां न सिर्फ भाईयों तक पहुंचे बल्कि समय रहते उनको मिल जाए। इसके अलावा यूएसए, यूके और कनाडा में भी छह से सात दिनों के भीतर राखियां पहुंचाई जा रही हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार यानी 18 अगस्त को भाई-बहन का त्यौहार रक्षा बंधन है। वहीं 14 अगस्त को रविवार और 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी होने से मंगलवार को डाकघरों में काफी भीड़ देखने को मिली। ऐसे में रोहतक के प्रधान डाकघर में दो स्पेशल काउंटर बनाए गए। दूसरी ओर, विदेशों में बैठे भाइयों तक राखियां भेजने के लिए सबसे अधिक पार्सल पहुंच रहे हैं। करीब 13 दिनों के अंदर 143 राखी के पार्सल पहुंचे हैं। वहीं, 37 स्पीड पोस्ट डाक विभाग में जमा कराए जा चुके हैं।

नहीं आए स्पेशल वाटर प्रूफ लिफाफे

इस बार रक्षाबंधन पर रोहतक डाकघर में स्पेशल वाटर प्रूफ लिफाफे  नहीं आने से बहनों को निराशा हुई है। पिछले साल जो भी स्टॉक बचा था, उससे विभाग अब तक काम चला रहा है। अब वह भी स्टाक खत्म हो गया है।
विज्ञापन



तुरंत निकाले जा रहे राखी पार्सल

पहले की तुलना में अब स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री, पार्सल सहित साधारण डाक की भी ट्रेकिंग शुरू हो गई है। भाइयों तक समय पर राखी पहुंचाने की दिशा में ही तेजी से काम चल रहा है। एक दिन में करीब 25 राखी के पार्सल आ रहे हैं। जिन्हें दोपहर और शाम के समय डिस्पैच करके तुरंत निकाला जा रहा है। विदेशों में भाइयों तक राखी पहुंचाने के लिए सबसे ज्यादा पार्सल आ रहे हैं।
विज्ञापन

- कांता, असिस्टेंट पोस्ट मास्टर, रोहतक प्रधान डाकघर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें