फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों में छाए टॉम एंड जेरी तो बहनों की पसंद बनी वीरा राखी

Wed, 17 Aug 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर्व कल, बाजार में डिजाइनर राखियों का बूम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भाई-बहन के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन कल यानी बृहस्पतिवार को है। इस पर्व में केवल एक दिन बाकी रहने के कारण बाजार में भी डिजाइनर राखियों का बूम आ गया है। शहर के सभी बाजार कोलकाता से लेकर अहमदाबाद, मुंबई और जयपुर की राखियों से अटे पड़े हैं। जहां बच्चों में अब की बार टॉम एंड जेरी, मिनियन, मोटो पत्तो और डोरेमोन कार्टून कैरेक्टर की राखियां सबसे ज्यादा बिक रही है। वहीं, युवाओं के लिए बहनों खासतौर से अमेरिकन डायमंड और कुंदन से तैयार वीरा राखी की विशेष मांग कर रही हैं। बाजार में करीब 10 से लेकर 800 रुपये तक की एक से बढ़कर एक राखियां आई हुई हैं।
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक इस पर भद्रा मुक्त रक्षाबंधन है। बहनें किसी भी समय अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांध सकती हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित संदीप पाठक ने बताया कि 18 अगस्त को पूरे दिन मंगलकारी मुहूर्त रहेगा। उन्होंने बताया कि श्रावणी पूर्णिमा बुधवार को रात 10:27 बजे से अगले दिन 18 अगस्त को रात 8:53 बजे तक होगी। इससे पहले, भद्रा 17 अगस्त को 4:27 बजे शुरू होगी और 18 अगस्त को सूर्योदय से पहले 3:42 बजे समाप्त हो जाएगी। ज्योतिषाचार्य पंडित ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व के दिन दोपहर 12 से 3 बजे तक लाभ व अमृत और शाम को 4.30 से 9 बजे तक शुभ, अमृत और चर की चौघड़िया में राखी बांधी जा सकती है। इस बार मंगलकारी श्रीवत्स और गौरी योग बनेगा। ऐसा मौका तीन साल बाद आया है।

भइया-भाभी के लिए बाजूबंद और लूंबा राखी की मांग

रक्षाबंधन पर्व पर भाई के साथ भाभी की कलाई पर भी धागा बांधने की परंपरा चली आ रही है। इसलिए बाजार में भइया-भाभी के लिए खासतौर से जोड़े में बाजूबंद और लूंबा राखी की विशेष मांग है। बजरंग भवन समीप राखी बाजार के संचालक अनिल धींगड़ा ने बताया कि वे अपने दोस्तों के साथ कोलकाता, जयपुर, बड़ौदा, मुंबई और अहमदाबाद जाते हैं और चुन-चुन कर राखी के आइटम खरीद कर आते हैं। उन्होंने बताया कि 150 से 400 रुपये में मोर पंख और फूलों के स्टाइल में भइया-भाभी के लिए बाजूबंद व लूंबा राखी बेची जा रही है। वहीं, अमेरिकन डायमंड में वीरा लिखी हुई राखी 550 रुपये में बिक रही है। इसका स्टॉक लगभग खत्म हो गया है।
विज्ञापन


परफ्यूम राखी 20 रुपये में

वहीं, बाजार में कागज के फूलाें से तैयार परफ्यूम राखी 20 रुपये में बिक रही है। किला रोड स्थित राखी बाजार के दुकानदार अमित ने बताया कि चंदन राखी की भी काफी मांग है और इसकी कीमत 60 रुपये हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों के लिए हॉर्ट शेप में चश्मा, स्मॉर्ट फोन, कार, बाइक, मोबाइल गेम, कोल्ड ड्रिंक, जेमेट्री बॉक्स, स्पाइडर मैन, बंदूक आदि में राखियां आई हुई है। ये सभी राखियां 30 रुपये से लेकर 125 रुपये में बिक रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें