फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बच्चों को लुभा रही छोटा भीम, शिनचैन, मोटू-पतलू कार्टून वाली राखियां

Sun, 03 Aug 2025 02:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
बाजार में राखी खरीदती महिला। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। रक्षाबंधन पर्व को छह दिन शेष हैं। बाजार सजकर गुलजार हैं। बहनों को रंग बिरंगी राखियां तो बच्चों को कार्टून वाली राखियां खूब भा रही हैं, इनकी खरीदारी भी जोरों से हो रही है। व्यापारियों ने इस वर्ष ज्यादातर राखियां दिल्ली से मंगाई है। व्यवसायियों का कहना है कि जैसे-जैसे त्योहार करीब आ रहा है, खरीदारी करने के लिए ग्राहकों की भीड़ भी उमड़ रही है। त्योहार आने के अंतिम तीन दिन सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ती है।
विज्ञापन

शहर के बाजारों में हर उम्र और पसंद को ध्यान में रखते हुए राखियां उपलब्ध हैं। इस बार बच्चों को लुभाने वाली बाजार में तरह-तरह की राखियों की भरमार है। उनकी मुस्कान दोगुना करने के लिए छोटा भीम, शिनचैन, मोटू-पतलू और अन्य कार्टून वाली राखियां काफी पसंद की जा रही हैं। साथ ही युवाओं व बुजुर्गों के लिए मोतियों से सजी आकर्षक राखियां डिमांड में हैं। ग्राहक भी खरीददारी के लिए बाजारों में उमड़ने लगे हैं। साथ ही राखियों को गिफ्ट पैक करने के लिए भी बाजार में आकर्षक पैकेट की डिमांड है। हालांकि दूर-दराज रहने वाले भाइयों को ज्यादातर बहनें राखी भेज चुकी हैं। राखियों की चमक के साथ ही मिठाइयों की दुकानों पर भी घेवर, फीनी, लड्डू व अन्य की मांग बनी हुई है।


बाजार में रौनक आई है। यह रौनक त्योहार से दो से तीन दिन पहले बढ़ेगी। महिलाएं त्योहार से दो दिन पहले ज्यादा खरीदारी करती हैं। बाजार में पांच रुपये से लेकर 800 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। हर बहन अपने भाई के लिए पसंद अनुसार राखी चुन सकती हैं।
विज्ञापन

- तरुण, राखी विक्रेता।
-
प्रदेशभर में राखियां सप्लाई करते हैं। लाइट, चंदन, क्रिस्टल समेत विभिन्न राखियां बनाई जा रही हैं। अबकी बार भी बाजारों में मांग अच्छी है। त्योहार पर काम तो आया है मगर बारिश के कारण यह प्रभावित हो रहा है। तीन दिन बाद बाजार में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

- प्रिंस जैन, विक्रेता।

बाजार में राखी खरीदती महिला। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें