फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विधायक को बांधी राखी

Sat, 09 Aug 2025 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो: 27रेवाड़ी। पीडब्ल्युडी रेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव क
विज्ञापन
रेवाड़ी। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की ओर से गढ़ी बोलनी रोड स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। भाजपा नेता दीपक मंगला के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में महिला कार्यकर्ताओं विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की कलाई पर राखी बांधी और मंत्री बनने की कामना की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पहुंचे विधायक लक्ष्मण सिंह यादव का सर्वप्रथम सभी महिला कार्यकर्ताओं व पहुंची महिलाओं ने बुके व स्मृति चिह्न प्रदान कर स्वागत किया। इस मौके पर मौजूद सभी महिलाओं, युवतियों व बहनों ने विधायक लक्ष्मण सिंह यादव को तिलक लगाकर उनकी कलाई पर राखी बांधी। सभी ने विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के स्वस्थ व दीर्घायु की कामना। उन्होंने यह भी कहा कि यह पहला अवसर है कि किसी विधायक ने अपनी बहनों के साथ रक्षा बंधन का पर्व मनाया है। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने मौके पर मौजूद सभी बहनों को उपहार भी भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें