सैनी की रैली में शब्दों पर रहेगी नजर, कानून बिगाड़ने वाले पर बल प्रयोग होगा
- फोटो : amar ujala
किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में पुलिस अधिकारी बल प्रयोग से कोई संकोच न करें। हर नाके पर मुस्तैदी के साथ ट्रैफिक व्यवस्था भी सुचारू रूप से चले, इस बात का खास ध्यान रखा जाना चाहिए। यह निर्देश आईजी नवदीप सिंह विर्क ने शनिवार का दिए। वे लघु सचिवालय सभागार में शनिवार को आयुक्त चंद्रप्रकाश के साथ जिले के प्र्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की बैठक ले रहे थे।
इस मौके पर कमिश्नर चंद्रप्रकाश ने कहा कि किसी भी तरह के आयोजन पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की नजर रहेगी और आयोजन में संबोधन करने वाले वक्ताओं के शब्दों पर भी मंच के साथ खडे़ ड्यूटी मजिस्ट्रेट ध्यान रखेंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी को भी शांति भंग करने का अधिकार नहीं है और प्रशासन ऐसे लोगों के साथ सख्ती से निपटेगा।
इस दौरान डीसी अतुल कुमार, एचएपी की आईजी सुमन मंजरी, डीआईजी ट्रैफिक शिबाश कविराज, एसपी राकेश आर्य, एडीसी प्रदीप कुमार, मधुबन से एसपी रामकुमार और विनोद कौशिक, एसपी कमांडो कृष्ण मुरारी, डीसीपी गुड़गांव दीपक सहारण, एएसपी डीके भारद्वाज, एसडीएम डॉ. मुनीष नागपाल और एसडीएम महम प्रदीप अहलावत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।