रोहतक। पुलिस की एंटी नारकोक्टिस टीम ने राजस्थान के चितौड़गढ़ के युवक राजमल को सांपला से 2 किलो 750 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी माल सप्लाई करने आया हुआ था। पकड़ी गई अफीम की कीमत साढ़े 7 लाख रुपये आंकी गई है।
एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी एसआई मनोज ने बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिली कि राजस्थान के चितौड़गढ़ जिले के गांव लाखा का खेड़ा निवासी राजमल नशीले पदार्थ सप्लाई का काम करता है। अफीम लेकर सांपला आया हुआ है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को दबोच लिया। जेब से 800 रुपये, एक मोबाइल फोन व बैग में 2 किलो 750 ग्राम अफीम मिली। ब्यूरो