फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी-उत्तराखंड के साथ अब राजस्थान को भी मिलेगी सीधी बस

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। रोहतक डिपो की अंतरराज्यीय बस सेवा 16 सितंबर से शुरू होगी। जिसके तहत उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, चंडीगढ़, दिल्ली व राजस्थान के लिए बसें चलेंगी। जीएम ने फैसला लिया है कि लॉकडाउन से पहले जिन रूटों पर बसें चलती थीं, उन्हीं रूटों पर चलेंगी। ड्राइवर-कंडक्टरों की ड्यूटी लगाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

रोहतक डिपो की बसें उत्तर प्रदेश के आगरा, बरेली, मथुरा, वृंदावन, उत्तराखंड के हरिद्वार, रामनगर, देहरादून, राजस्थान के जयपुर, कोटा, अजमेर, बालाजी, चंडीगढ़ और दिल्ली के लिए भी चलती हैं। जिसके चलते नियमित रूप से 180-190 बसों का संचालन होता था। लॉकडाउन के बाद बसों का संचालन शुरू किया गया, जो अभी तक पटरी पर नहीं आ सका है। इसकी सबसे बड़ी वजह अंतरराज्यीय बस सेवा का शुरू नहीं होना भी माना जा रहा है। डिपो महाप्रबंधक गुलाब सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के दिशा-निर्देश के तहत फैसला लिया गया है कि सभी अंतरराज्जीय बस सेवा 16 सितंबर से शुरू कर दी जाएगी। बसों का संचालन पूरी क्षमता से किया जाएगा। समयसारिणी का निर्धारण वीरवार को किया जाएगा। चालक-परिचालकों की ड्यूटी लगाने के आदेश कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें