फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा और चिकित्सा की अलख जगाना अहम : ऋषिकांत शर्मा

विज्ञापन
फोटो 31जेएनडी19-ढाठरथ गांव में लगे निशुल्क स्वास्थ्य जांच में पहुंचे मुख्याति​थि मास्टर ऋषिकांत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। देश के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के बड़े भाई मास्टर ऋषिकांत शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और चिकित्सा की सुविधाएं पहुंचाना समाज सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है। स्वास्थ्य जांच शिविरों से ग्रामीणों को घर के नजदीक उपचार और परामर्श की सुविधा मिलती है।

वे शनिवार को गांव ढाठरथ में परम गोभक्त रामेश्वर दत्त अत्री की स्मृति में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण शिविर में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अत्री चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। इससे समाज को सशक्त बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


शिविर का आयोजन अत्री चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा संचालित संस्थाओं की ओर से किया गया। इसमें गांव और आसपास के क्षेत्र के करीब 250 लोगों ने स्वास्थ्य जांच करवाई और निशुल्क दवाइयां प्राप्त कीं।



फाउंडेशन के डायरेक्टर शरत अत्री ने कहा कि बुजुर्गों से मिली सेवा और सहयोग की सीख को संस्था निरंतर आगे बढ़ा रही है। अमेरिका में रहने वाले श्रीदत्त अत्री, श्यामदत्त अत्री, देव अत्री और कैथरिन अत्री भी हर वर्ष इन सामाजिक कार्यों में सहयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि सेवा और सहयोग का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन


अंत में डायरेक्टर शरत अत्री और प्राचार्य डॉ. सुमन शर्मा ने मुख्य अतिथि ऋषिकांत शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि ओपी कौशिक और सत्यप्रकाश को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान एडवोकेट विकास शर्मा, योगी, सतपाल और घनश्याम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें